Kanpur News: डीएम डैस बोर्ड की बैठक शुरु होते ही जिलाधिकारी ने सीएमओ से सवाल किया। सीएमओ को जवाब सुनकर डीएम ने कहा कि तत्काल जाइए और इसके खिलाफ एफआईआर कराइए।
कानपुर में डीएम की कार्यशैली पर की गई टिप्पणी से जुड़े वायरल आडियो को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने डीएम डैसबोर्ड की बैठक में सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा। जब सीएमओ ने कहा कि इसे कुछ लोगों ने एआई तकनीक इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। तब डीएम की ओर से कहा गया कि तत्काल जाइए और इसके खिलाफ एफआईआर कराइए।
विज्ञापन
सीएमओ बैठक से तुरंत चले तो गए लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। सीएमओ की ओर से इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देर शाम जारी किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी का कहना है कि वायरल ऑडियो के बारे में सिर्फ जानकारी ली थी। जिसको उन्होंने एआई जनरेटेड बताया था। उनसे जांच कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।