Kanpur News: कानपुर के आईटीआई परिसर में आयोजित दिव्यांग मेले का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पात्र दिव्यांगजनों को त्वरित लाभ एवं उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कानपुर के आईटीआई परिसर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित विशेष मेले का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
उन्होंने वहां मौजूद दिव्यांगजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी पात्र व्यक्ति पंजीकरण या अन्य औपचारिकताओं के लिए आएं, उनकी सहायता पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंच सकें।