फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीएम ने आरटीओ के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया, मिलीं कई खामियां, शासन को पत्र लिखने के निर्देश

Thu, 03 Jul 2025 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरटीओ के प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसाननगर स्थित परिवहन विभाग की निरीक्षण एवं प्रमाण केंद्र परियोजना छह वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी। गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परियोजना का निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई। डीएम ने निर्माण में देरी पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


किसाननगर में वर्ष 2018 में परियोजना शुरू हुई थी। प्रमाण केंद्र कुल 8.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जानी है, जिसमें अभी तक छह करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जिलाधिकारी को बताया गया कि परियोजना शुरू होने के कुछ दिन बाद एक ट्रेनिंग सेंटर जोड़ने का प्रस्ताव लाया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। पहले डीपीआर उत्तर प्रदेश एनएसएस ने तैयार की थी, बाद में इसे यूपीएआरएनएसएस ने तैयार की। इसके बाद अधिकारियों का आपस में समन्वय नहीं हुआ, जिस कारण कई तकनीकी खामियां रह गईंं। हालात ये हैं कि डीपीआर बनाने वाली संस्था ही अब अन्य विभागों से तकनीकी जानकारी मांग रही है, जबकि यह कार्य संस्था की जिम्मेदारी में है। यह सुनते ही जिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने शासन को पत्र भेजने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण परियोजना अधूरी है। वर्तमान में वाहनों का निरीक्षण एवं प्रमाण का कार्य अस्थायी तौर पर पनकी में किया जा रहा है। इस परियोजना के बनने से इस कार्य में पारदर्शिता आ जाएगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें