जिलाधिकारी ने बिधनू सीएचसी का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ओपीडी रजिस्टर में दर्ज पर्ची संख्या देखी तो 49,314 के बाद 49,320 का क्रमांक मिला। डॉक्टरों से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दे सका। गड़बड़ी देख फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बिधनू सीएचसी का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक कक्ष के बाहर पूर्व में तैनात डॉक्टरों के नाम लिखे मिले। डीएम ने वर्तमान डाक्टरों के नाम लिखने के निर्देश दिए।
बाहरी व्यक्ति का इस तरह से अस्पताल में काम कराना पूरी तरह से गलत है। देर शाम अधीक्षक ने विधनू थाने में तहरीर दे दी है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही जो अनुपस्थित मिले हैं उनका वेतन रोका जाएगा। - डॉ उदयनाथ, सीएमओ