डीएम ने उर्सला-डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को उर्सला और डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, प्रसूति वार्ड, मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट (एमएलसीयू), पीपीसी वार्ड, एसएनसीयू, स्तनपान प्रबंधन इकाई समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया। मरीजों से दिक्कतें पूछीं। दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की स्थिति की जानकारी ली।
डीएम ने उर्सला-डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने निर्देश दिया कि सभी जरूरी मशीनें चालू हालत में रहें। कोई उपकरण खराब है तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। सीडीओ अभिनव जे. जैन, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी, डफरिन की अधीक्षका डॉ. रुचि जैन आदि मौजूद रहीं।