फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिलाधिकारी ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण, जुलाई तक पूरा करने के निर्देश…कही ये बात

Tue, 10 Jun 2025 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बनने से एनएच 27 पर वाहनों के लोड कम हो जाएगा। साथ ही, कानपुर से लखनऊ की दूरी को मात्र 35 से 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच के जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को निर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे के प्रथम चरण में कानपुर से उन्नाव तक 45 किलोमीटर का कार्य जुलाई माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्नाव स्थित रेलवे ओवरब्रिज का कार्य तेजी से कराने की बात कही। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का एक वर्ष से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण का कार्य 31 मई तक पूरा होना था, लेकिन उन्नाव स्थित रेलवे ओवरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हो सका था।

विज्ञापन

इसकी वजह से निर्माण कार्य धीमा रहा। वहीं, बनी से शहीद पथ तक का 17 किलोमीटर दूसरे चरण का कार्य अक्तूबर तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके बनने से एनएच 27 पर वाहनों के लोड कम हो जाएगा। साथ ही, कानपुर से लखनऊ की दूरी को मात्र 35 से 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच के जाम से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की विशेषताएं
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अवध एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के दो प्रमुख शहर लखनऊ और कानपुर को जोड़ता है। यह भारत के उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन 63 किलोमीटर लंबा (39 मील), छह लेन का (8 तक विस्तार योग्य) एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेस-वे है। इसे भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे 6 (एनएच 6) का दर्जा दिया गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (एनएच-27) के समानांतर चलेगा, जो कानपुर और लखनऊ को जोड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें