फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस लाइन में औद्योगिक मंत्री नंदी ने फहराया तिरंगा, सम्मानित हुए पुलिसकर्मी

Mon, 26 Jan 2026 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुआ समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कानपुर जिले में गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस बार डीसीपी साउथ और सेंट्रल को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया।  इसके अलावा कमिश्नरी के पांच पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, 19 अन्य पुलिस कर्मियों को गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिए गए।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा घाटमपुर में भी गणतंत्र दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान में तहसीलदार अंकिता पाठक समेत तहसील कर्मी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें