नवाबगंज में आयोजित कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों के ओपन चैलेंज और रजिस्ट्रेशन को लेकर जमकर बवाल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अखाड़े में कहासुनी के बाद कुश्ती का मुकाबला करीब आधे घंटे तक रुका रहा। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया और विवाद कर रहे पहलवानों को अखाड़े से बाहर निकालकर मामला शांत कराया।
यूट्यूब पर ₹1 लाख का चैलेंज और पैर की चोट बनी विवाद की वजह
दंगल में पहुंचे कानपुर देहात के पहलवान अविनाश ने बताया कि एक दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो डाला गया था। वीडियो में एक खास पहलवान का नाम लेकर चुनौती दी गई थी कि उसे हराने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसी चैलेंज को स्वीकार करते हुए अविनाश अपने साथी पहलवानों के साथ नवाबगंज दंगल पहुंचे थे।
30 मिनट बाद शुरू हुए मुकाबले
हंगामे के दौरान दर्शकों और पहलवानों के समर्थकों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत अखाड़े में मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे बाहरी व बिना रजिस्ट्रेशन वाले पहलवानों को बाहर किया।