फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्यूशन शिक्षिका से पति के अवैध संबंध पर विवाद, पत्नी ने दी जान…साड़ी से लटका मिला शव, मोबाइल खोलेगा राज

Fri, 28 Nov 2025 08:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में पति के ट्यूशन टीचर से अवैध संबंध के विरोध पर विवाहिता ने जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका मिला।  मायके पक्ष ने हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है, जबकि पति फरार है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में गुुरुवार दोपहर दिनेश राजपूत की पत्नी किरन उर्फ मुन्नीदेवी (34) का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति के ट्यूशन टीचर से अवैध संबंध के विरोध में हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना के बाद पति समेत ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए। यशोदानगर कर्मपुर निवासी विजय राजपूत ने बताया कि करीब 13 साल पहले राजमिस्त्री दिनेश से बहन किरन की शादी हुई थी।

विज्ञापन

उनके दो बच्चे श्रवण और गोलू हैं। आरोप है कि करीब दो साल से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आने वाली गांव की ही एक युवती से दिनेश के अवैध संबंध हो गए थे। बहन ने विरोध कर ट्यूशन छुड़वा दिया था। आरोप है कि किरन के मना करने के बावजूद दिनेश लगातार उससे मिलता रहा। विरोध करने पर पीटता था। भाई के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे किरन ने उन्हें और दो बहनों संगीता और मंजू को कॉल की।

साड़ी के सहारे लटक रहा था शव
कहा दिनेश ट्यूशन टीचर को साथ रखने का दबाव बना रहा है। मना करने पर पिटाई कर रहा है। बोली आकर अपने साथ ले जाओ, नहीं तो ये लोग मार डालेंगे। विजय ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे पड़ोसियों ने बहन के फंदा लगाकर जान देने की बात बताई। इस पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा और खिड़की खुली पड़ी थी और शव साड़ी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन

पति के मोबाइल का निकाला जा रहा सीडीआर
आरोप है कि घटना के बाद ससुरालीजन भाग गए। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है। पति के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें