फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुलदेवी मंदिर के पास शव दफनाने पर विवाद, ग्रामीणों और बजरंग दल ने किया विरोध, लगाए ये आरोप

Fri, 01 Aug 2025 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में एक कुलदेवी मंदिर के पास शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया है। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे बांग्लादेशियों को बसाने की कोशिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर हंगामा करते ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली के गढ़ी ककराली गांव में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार शाम को गांव के मडेश्वरी (कुलदेवी) मंदिर के ठीक बगल में मुस्लिम समुदाय के एक वृद्ध का शव दफनाया गया, जिसका ग्रामीणों ने भारी विरोध किया है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद, घटनास्थल पर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंच गए और उन्होंने दफनाए गए शव को वहां से हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस वृद्ध का शव दफनाया गया है, वह गढ़ी गांव का रहने वाला है, जो ककराली से कई किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

मौके पर एसडीएम और एसीपी भी मौजूद - फोटो : amar ujala
मौके एसडीएम और एसीपी मौजूद
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर बांग्लादेशियों को बसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हमारे कुलदेवी-देवताओं का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालात को देखते हुए, पाली पुलिस चौकी में उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें