फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: श्रमशक्ति के एसी कोच में दे दिया गंदा तकिया, यात्री ने एक्स पर रेलमंत्री से की शिकायत

Wed, 25 Jun 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रमशक्ति एक्सप्रेस में गंदा तकिया मिलने पर यात्री ने एक्स पर रेलमंत्री से शिकायत की है। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस मंगलवार रात प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी थी। एसी कोच में यात्रा कर रहे आलोक त्रिपाठी को अटेंडेंट ने गंदा तकिया दे दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए दूसरा तकिया मांगा तो अटेंडेंट ने अनसुना कर दिया। जवाब दिया कि जैसा मिला है, वैसा ही दे रहे हैं। हम घर से तो लाएंगे नहीं। इस पर उन्होंने पोस्ट कर रेलमंत्री से शिकायत की। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं आया है, जांच कराई जाएगी। घटना सही है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें