http://
गोली चलवाने वाले बनवा रहे हैं मंदिर
दिनेश शर्मा ने कहा कि जो आज दिल्ली वाले नेता राम मंदिर में प्रणाम करने जा रहे है। वही पहले राम मंदिर के नाम पर कहते थे, ना, ना, ना। उनका कहना था कि उनकी नानी ने कहा है कि जबरदस्ती करके मंदिर बनाने वालों की जगह देखने मत जाना। क्या आज नानी की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई, आज वही मंदिर बनवा रहे है।
कब्रिस्तान और श्मशान में करते हैं भेद
वह दिन भी दूर नहीं, जब राहुल, सोनिया, प्रियंका और अखिलेश मंदिर में रामलला की आरती गाते और घंटी बजाते दिखेंगे। ये वही लोग है, जो सत्ता में आते हैं….तो कब्रिस्तान और श्मशान में भेद पैदा करते हैं। इस दौरान गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक सुरेश अवस्थी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।