फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हादसा: नयागंज की चतुर्भुज गली में भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस

Wed, 02 Sep 2026 01:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नयागंज इलाके की चतुर्भुज गली में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक जर्जर दीवार अचानक ढह गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्यों में जुट गई है।
विज्ञापन
भरभराकर गिरी जर्जर दीवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नयागंज की चतुर्भुज गली में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब आठ बजे अचानक एक जर्जर दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। जानकारी के अनुसार, नयागंज स्थित चतुर्भुज गली में एक पुरानी और जर्जर अवस्था में खड़ी दीवार अचानक ढह गई।

विज्ञापन

गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण गली में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। अन्यथा कोई बड़ा जनहानि का हादसा हो सकता था। मलबे के गिरने से जोरदार आवाज हुई, जिससे सहमकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन





पुलिस और प्रशासन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोग मलबा हटाने और यह सुनिश्चित करने में जुट गए हैं कि मलबे के नीचे कोई दबा तो नहीं है। लगातार हो रही बारिश और पुराने जर्जर निर्माणों के कारण इस तरह के हादसों की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें