फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीजीपी कल शहर में होंगे, बिठूर में करेंगे विजिलेंस भवन का भूमि पूजन, अधिकारियों संग करेंगे बैठक

Fri, 31 Oct 2025 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण शनिवार को कानपुर में विजिलेंस के नए भवन का भूमि पूजन करेंगे, जिसके बाद वह दोपहर बाद सर्किट हाउस में कमिश्नरी के अधिकारियों के साथ अपराध एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
विज्ञापन
डीजीपी राजीव कृष्ण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण शनिवार को कानपुर में रहेंगे। वह बिठूर में बनने जा रही विजिलेंस की बिल्डिंग का भूमि पूजन और अपराध व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कमिशनरी के अधिकारियों संग बैठक लेंगे। डीजीपी सबसे पहले सर्किट हाउस आएंगे। हालांकि, अब तक उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। पुलिस के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन

बिठूर में खाद्य औषधि एवं प्रसाधन विभाग की बिल्डिंग के बगल में विजिलेंस का बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है। यहां सभागार, अधिकारियों के कमरे, स्टॉफ रूम, रिकॉर्ड रूम आदि की सुविधा रहेगी। इसका शनिवार को भूमि पूजन होगा, जिसमें डीजीपी राजीव कृष्ण को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। डीजीपी पहली बार शहर आएंगे।

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
वह पुलिस कमिशनर कार्यालय, पुलिस लाइन, यूपी 112 समेत अन्य जगह जा सकते हैं। डीजीपी दोपहर बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बेहतर पुलिसिंग, संसाधन बढ़ाने, अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा हो सकती है। अधिवक्ता अखिलेश दुबे, दीनू उपाध्याय समेत अन्य मामलों में हुई कार्रवाई का ब्योरा ले सकते हैं। उनकी बैठक में एसआईटी की कार्रवाई और जांच का भी जिक्र हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें