फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीजीपी बोले- साइबर अपराध होने के एक घंटे के अंदर 1930 पर दें सूचना

Mon, 10 Nov 2025 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एचबीटीयू के सभागार में साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में डीजीपी ने ऑनलाइन जुड़कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। मजबूत पासवर्ड, अनचाहे लिंक के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इससे जागरूकता से ही बचा जा सकता है। किसी के साथ साइबर अपराध हो जाता है तो गोल्डन ऑवर (वारदात होने से शुरुआती एक घंटा) के भीतर ही हेल्पलाइन नंबर 1930 मिलाएं। यह जानकारी डीजीपी राजीव कृष्णा ने दी। वह सोमवार को एचबीटीयू में साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइबर ठग हर उम्र के लोगों को निशाना बना रहे हैं। बैंक खाते, मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर ठगी कर रहे हैं। उनसे बचने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और इंटरनेट मीडिया में निजी जानकारियां साझा न करें। किसी के बहकावे या धमकी में न आएं।

साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उनके बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने साइबर क्राइम पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट होने पर डरने की जगह पुलिस को सूचना दें। दूसरे चरण में एडीसीपी महिला अपराध डॉ. अर्चना सिंह ने महिला हेल्पलाइन और महिला शक्ति केंद्र की जानकारी दी।

साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घर से गई बच्चियों को वापस लाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना में ज्यादा वारदातें
आईआईटी कानपुर के सीथ्रीआई हब के विशेषज्ञ अमन राज ने बताया कि साइबर अपराध की सबसे अधिक घटनाएं उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना में हो रही हैं। रिकार्ड के मुताबिक दुनिया भर में हर 11 सेकेंड में एक साइबर ठगी की वारदात हो रही है। भारत में हर साल 25 फीसदी मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के मामलों में अपराध 90 प्रतिशत है। वहीं, कार्यक्रम में एचबीटीयू की अंतिम वर्ष की रिया ने परिचित बनकर साइबर अपराध करने और जेके सीमेंट के ग्रुप प्रेसीडेंट अनिल अग्रवाल ने कंपनी के एमडी के नाम पर 1.97 करोड़ की ठगी वारदात साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें