फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर का बदलेगा स्वरूप…9000 करोड़ से होंगे विकास कार्य, विजन-2051 के पहले चरण में शामिल हैं 13 परियोजनाएं

Thu, 20 Nov 2025 06:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएम योगी ने कानपुर के लिए लगभग 9,000 करोड़ रुपये की समग्र नगरीय विकास कार्ययोजना की समीक्षा की। इसमें पहले चरण में ग्रेटर कानपुर और गंगा रिवर लिंक जैसी 13 महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लगभग 9,000 करोड़ की परियोजनाओं से शहर के विकास को पंख लगेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, मथुरा-वृंदावन व मेरठ मंडल के विकास के लिए बनाई गई समग्र नगरीय विकास की कार्ययोजना की समीक्षा की। कानपुर में पहले चरण में 13 परियोजनाएं शामिल की गई हैं। इसमें शहर का दायरा बढ़ाने वाले ग्रेटर कानपुर व गंगा रिवर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने तीनों शहरों में चरणबद्ध तरीके से विकास के निर्देश दिए। कानपुर की विकास परियोजनाओं में मेट्रो विस्तार, मैनावती मार्ग चौड़ीकरण, मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, वीआईपी रोड, अर्रा-बिनगवां रोड चौड़ीकरण, एक और मल्टीलेवल पार्किंग, रिवर फ्रंट लिंक, ग्रेटर कानपुर, ग्रीनपार्क के आसपास शहरी डिजाइन सुधार, मकसूदाबाद सिटी फॉरेस्ट, बॉटनिकल गार्डेन का सुंदरीकरण को शामिल किया गया है।

गंगा रिवर फ्रंट को वीआईपी रोड से जोड़ेंगी ये सड़कें
इनमें ग्रेटर कानपुर और रिवर फ्रंट लिंक निर्माण की डीपीआर जल्द बनाने पर जोर दिया गया। ग्रेटर कानपुर के तहत भीमसेन रेलवे स्टेशन के पास से निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड तक 3000 एकड़ में शहरी क्षेत्र बनाया जाएगा। इसमें आवासीय, मेडिसिटी पार्क, ईवी पार्क तथा औद्योगिक क्षेत्र एमएसएमआई पार्क का निर्माण होगा। रिवर फ्रंट लिंक के तहत ऐसी सड़कें बनाई जाएंगी, जो भविष्य में बनने वाले गंगा रिवर फ्रंट को वीआईपी रोड से जोड़ेंगी।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में समग्र नगरीय विकास की कार्ययोजना की समीक्षा की। विजन-2051 के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं में से पहले चरण में ग्रेटर कानपुर सहित कई परियोजनाओं को विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए

परियोजना का नाम                                     अनुमानित लागत
मेट्रो विस्तार                                              1500 करोड़ रुपये
मैनावती मार्ग चौड़ीकरण                              40 करोड़
मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण                    300 करोड़
अर्रा-बिनगवां रोड चौड़ीकरण                         25 करोड़
मल्टीलेवल पार्किंग                                      55 करोड़
रिवर फ्रंट लिंक                                           3000 करोड़
ग्रेटर कानपुर                                              3000 करोड़
ग्रीन पार्क के आसपास शहरी डिजाइन सुधार    4 करोड़
मकसूदाबाद सिटी फॉरेस्ट                            79 करोड़
बॉटनिकल गार्डेन का सुंदरीकरण                    50 करोड़
विज्ञापन

कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन का विकास केवल सड़कों और इमारतों के निर्माण तक सीमित न हो, बल्कि उनका स्वरूप ऐसा बने जिसमें स्थानीय पहचान, इतिहास, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का संतुलन दिखे। सभी योजनाएं चरणबद्ध ढंग से लागू हों। कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों और नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें