'मुरलीवाले का भी बने भव्य कॉरिडोर और मंदिर'
धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और जनआस्था से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "भगवान सभी को सद्बुद्धि दे, मुरलीवाले (भगवान श्रीकृष्ण) का भी भव्य कॉरिडोर और मंदिर बने।" उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार का यह निरंतर और स्पष्ट रुख रहा है कि प्रदेश में चौमुखी विकास के साथ-साथ हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था के केंद्रों का सम्मान व जीर्णोद्धार एक साथ आगे बढ़े।
'सपा न देखे 2027 में सरकार बनाने का सपना'
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा 2027 में सरकार बनाने का सपना देखना छोड़ दे। जनता भाजपा के विकास कार्यों और सुशासन के साथ है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।
http://
बिठूर में तिरंगा यात्रा से भरा उत्साह
इससे पहले बिठूर पहुंचे उपमुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। ब्रजेश पाठक ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामकर 'तिरंगा यात्रा' की शुरुआत की। यात्रा के दौरान उन्होंने आम जनता से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व का हिस्सा बनने का आह्वान किया।