आरटीओ चालान बाबू मधुर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान कैश काउंटर, चालान, रसीद और रजिस्टरों में हुए मिलान को अब विभागीय जांच का अहम आधार माना जा रहा है। जांच अधिकारी यह भी देख सकते हैं कि संबंधित सीटों पर पहले के दिनों में हुए लेनदेन का रिकॉर्ड क्या होता था। इन सभी फाइलों की जांच के बाद मामले की हकीकत सामने आएगी।
शासन स्तर से नामित जांच अधिकारी का पूरा सहयोग किया जाएगा। बाबुओं के पटल दूसरे बाबुओं को सौंप दिए गए हैं जिससे वाहन स्वामियों का काम बाधित न हो। - आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन