डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दो नए रोगी मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों रोगी ओपीडी में आए थे जिनका इलाज घर पर ही चल रहा है। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।