मछुआ आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर कस्बे में मछुआ आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सरोज कुरील को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने आरक्षण के अधिकार की मांग करता आ रहा है।
उन्होंने विधायक से आगामी विधानसभा सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और सरकार तक समाज की मांग पहुंचाने की अपील की। विधायक ने कार्यकर्ताओं को उनकी मांग को सदन में रखने का आश्वासन दिया। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राज निषाद ने बताया कि उन्होंने मछुआ समाज को आरक्षण दिए जाने समेत समाज के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।