फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सावन में फूलों की मांग बढ़ी, गुलाब से महंगा बिका गेंदा और बेला

Mon, 22 Jul 2024 02:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सावन में फूलों की मांग बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ का स्वागत करने के लिए शहरवासी बेताब हैं। फूलों की मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ गए हैं। गुलाब से महंगा गेंदा और बेला बिका। वहीं, गेंदा के दाम दोगुना तो गुलाब के दाम चार गुना हो गए। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शहरवासियों ने 100 क्विंटल फूलों की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन


हालांकि मांग ज्यादा रही पर बारिश की वजह से कुछ फूलों की पैदावार कम है। नौबस्ता और शिवाला में लगने वाली मंडियों में तकरीबन 30 क्विंटल गेंदा और एक क्विंटल बेला बिका। गुलाब करीब 50 क्विंटल बिका। वहीं बेलपत्र, धतूरा, विष्णुकांता और बेले के फूल की भी खूब बिक्री हुई। गुलाब, गेंदा, बेला और कमल के अलावा सावन के महीने में विशेष मांग वाले विष्णुकांता (नीला), बेलपत्र, धतूरा भी खूब बिका। विष्णुकांता सौ रुपये किलो बिका। पहले सोमवार को करीब 10 क्विंटल बिका। बेलपत्र 150 रुपये किलो बिका। धतूरा का दाम दो सौ रुपये सैकड़ा रहा जो करीब 25 हजार टन बिका।

सावन से पहले दाम और मांग
गेंदा - 100 रुपये किलो -  4 से 5 क्विंटल
गुलाब - 30 रुपये किलो - 10 से 12 क्विंटल
बेला - 800 रुपये किलो - 18 से 20 किलो
कमल - 10 रुपये पीस - 2 से 3 हजार पीस
 
विज्ञापन

अब
गेेंदा- 200 रुपये किलो - 25 से 30 क्विंटल
गुलाब- 120 रुपये किलो - 40 से 45 क्विंटल
बेला- 500 रुपये किलो - करीब एक क्विंटल
कमल- 5 रुपये पीस - 8 से 10 हजार पीस

बाजार में सावन को देखते हुए बेले की मांग की बहुत ज्यादा है, इतनी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। थोक बाजार में बेला के व्यापारी चार से पांच ही हैं। बहुत खींचकर सावन को देखते हुए एक क्विंटल की पूर्ति कर पाए।  - महेंद्र सिंह, थोक व्यापारी

सावन को देखते हुए बाजार में तेजी आई है। गेंदा की बारिश में अच्छी पैदावार नहीं होती है। इससे पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। गुलाब के फूलों की पैदावार इन दिनों ज्यादा है और इसलिए इसके दामों में ज्यादा तेजी भी नहीं आई है। नौबस्ता फूलमंडी से 30 से 35 क्विंटल गुलाब बिका है।  - समरजीत यादव, थोक व्यापारी

सावन में ही नीला, बेलपत्र, धतूरा की मांग रहती है। इन दिनों से बारिश की वजह से भी फूलों का व्यापार मंदा चल रहा था। अब सावन की वजह से तेजी आई है। - राकेश सिंह, थोक व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें