यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य मुद्दों को लेकर की जा रही हड़ताल के समर्थन में 12 बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिरहाना रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम कानपुर के संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि 28-30 सितंबर तक हड़ताल की जाएगी। 27 सितंबर को इंडियन बैंक, बड़ा चौराहा से एलआईसी फूलबाग तक जुलूस निकाला जाएगा।
28 और 29 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों से बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। 30 सितंबर को इंडियन बैंक बड़ा चौराहा से गांधी प्रतिमा, फूलबाग तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। प्रवीन मिश्रा, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, जय प्रकाश मिश्रा, सुनील शुक्ला, अनिल सोनकर, अनुराग शुक्ला, पुष्कर मिश्रा आदि मौजूद रहे।