फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: परमट घाट पर डिलीवरी बॉय की डूबने से मौत, दो दोस्तों को बचाया

Sat, 30 May 2026 09:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परमट घाट पर शनिवार शाम गंगा नहाने गए तीन दोस्त गहराई में जाने के कारण डूबने लगे। गोताखोरों ने दो दोस्तों को बचा लिया जबकि तीसरा दोस्त डिलीवरी बॉय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खोज निकाला। ग्वालटोली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कर्नलगंज के मकराबर्टगंज के फाड़ती बगीचा निवासी मोहित के अनुसार वह चमड़ा फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में दो बेटे करन और अभय (21) था। पुलिस को बताया कि अभय एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय था। शनिवार शाम पांच बजे अभय इलाके में रहने वाले सनी (21) और सकलैन (16) के साथ परमट घाट पर गंगा नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों नदी की धारा पार कर आगे बढ़ने लगे। तभी गहराई में जाने से डूबने लगे। अभय के अलावा बाकी दोनों को बचा लिया गया। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गहरे में जाने के कारण एक युवक की मौत हुई है जबकि दो को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें