फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौ दिन बाद उड़ा दिल्ली का विमान, तीन उड़ानें निरस्त, 61 से अधिक ट्रेनें 14 घंटे तक रहीं लेट

Thu, 12 Jan 2023 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बुधवार देर रात से पड़े कोहरे की वजह से श्रमशक्ति, राजधानी एक्सप्रेस समेत 61 ट्रेनें 14 घंटे तक सेंट्रल पर लेट आईं। 2987 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। रात में 103 बसों को रोका गया और 21 बसों को सुबह के वक्त निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुरुवार को धूप निकलने पर नौ दिन बाद दिल्ली के विमान ने उड़ान भरी। इसके पहले 2 जनवरी को स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई के विमान आए और गए थे। इसके बाद गुरुवार को स्पाइसजेट का दिल्ली विमान आया और गया। 41 यात्रियों ने उड़ान भरी। लेकिन मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें रद्द रहीं। वहीं बुधवार देर रात से पड़े कोहरे की वजह से श्रमशक्ति, राजधानी एक्सप्रेस समेत 61 ट्रेनें 14 घंटे तक सेंट्रल पर लेट आईं। 2987 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए। रात में 103 बसों को रोका गया और 21 बसों को सुबह के वक्त निरस्त करना पड़ा।

विज्ञापन


रूरा से सरसौल के बीच फंसीं ट्रेनें
कोहरा समाप्त होते ही जब ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ तब कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म खाली नहीं रहे। इस वजह से रूरा से सरसौल के बीच 36 ट्रेनें फंस गईं।

सात बजे की तेजस सवा 12 बजे छूटी
कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 7:20 बजे के बजाय दोपहर 12:17 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची और शाम 6:17 बजे नई दिल्ली पहुंचीं। फिर दिल्ली से भी साढ़े तीन घंटे देर से चली। ट्रेन लेट होने की वजह से 134 यात्रियों ने टिकट निरस्त करा दिए। जिन 308 ने सफर किया, उन्हें 250 रुपये की दर से हर्जाना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं लेट
12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस पांच घंटे, 22435 वंदेभारत सात घंटे,12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटे लेट, 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा 14 घंटे, 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी 8 घंटे,  20502 अगरतला राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे, 20802 रांची राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे, 22811 भुवनेश्वर राजधानी 10 घंटे, 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस पौने 17 घंटे लेट, 12282 भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 10:30 घंटे, 12394 क्रांति एक्सप्रेस 13 घंटे, 12394 जियारत एक्सप्रेस 7 घंटे, 12319 कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस 8 घंटे, 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस 8 घंटे , 12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस 7 घंटे, 20801 मगध एक्सप्रेस 7 घंटे, 12393 राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 9 घंटे, 12259 सियालदह बीकानेर एसी दुरंतो एक्सप्रेस 8 घंटे, 12225 कैफियत एक्सप्रेस 8 घंटे, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे सहित 61 ट्रेनें लेट आकर गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें