फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो लोग घायल, नहीं लगा रखे थे हेलमेट

विज्ञापन
मोनू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के सरवनखेड़ा-रनियां मार्ग पर स्योंदा गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी से हैलट रेफर किया गया। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

कटका थाना गजनेर निवासी मोनू उर्फ शिवम (25) अपने साथी मुकेश (22) के साथ बाइक से सरवनखेड़ा से गांव लौट रहा था। स्योंदा गांव के पास दौलतपुर रूरा निवासी लोकेंद्र की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। लोकेंद्र बाइक से अपनी ससुराल सरगांव थाना घाटमपुर जा रहे थे।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को पीएचसी रनियां पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। रास्ते में मोनू की मौत हो गई। मुकेश और लोकेंद्र का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। वहीं, दो लोग घायल हुए है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
आठ माह पहले हुई थी मोनू की शादी
मोनू अपने माता-पिता का एकलौता सहारा था। उसकी शादी आठ माह पूर्व गौरी के साथ शादी हुई थी। वह रनियां की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी कर घर चलता था। उसकी मौत की सूचना पाकर परिजन बदहवास होकर बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें