फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : झींझक स्टेशन पर घायल मिला युवक, मौत, साथी के साथ अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकला था

विज्ञापन
जिला अस्पताल में गमगीन सामिद के परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। अहमदाबाद में काम की तलाश में साथी के साथ शनिवार को निकला युवक झींझक स्टेशन पर घायल अवस्था में मिला। रविवार सुबह जीआरपी ने उसे सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के साथी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी सादिक अली का पुत्र सामिद (24) कस्बे में ई रिक्शा चलाता था। सादिक का बड़ा पुत्र दिल्ली में वाहन चलाता है। सामिद की कस्बे के एक साथी से अहमदाबाद में फैक्टरी में काम करने की बात हुई थी।
इसके बाद शनिवार को सामिद उसके साथ झींझक स्टेशन गया था। इधर रविवार की सुबह स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर वह घायल अवस्था में मिला। यात्रियों ने सूचना स्टेशन मास्टर कार्यालय में दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ ने उसे झींझक सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को खबर दी। सीएचसी से हालत नाजुक होने पर सामिद को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई।
इस पर पिता, पत्नी व अन्य परिजन बिलख पड़े। पिता ने बताया कि सामिद की एक साल पहले ही शादी हुई है। उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। निरीक्षक मंगलपुर थाना अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक साथी संग अहमदाबाद के लिए निकला था। इसके बाद स्टेशन पर घायल मिला। उसके साथी से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें