फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः परजनी हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के परजनी हाल्ट के पास शनिवार रात डाउन लाइन पर ट्रेन से कटकर सबलपुर गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह स्टेशन मास्टर कंचौसी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परजनी हाल्ट के पास शनिवार रात सबलपुर गांव निवासी बेचेलाल का पुत्र मुकेश (35) ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर कंचौसी ने रविवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी।
कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घटना की जानकारी पर पहुंची राममूर्ति ने शव की शिनाख्त पुत्र के तौर पर की। उसने बताया कि पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह घर से निकला था। शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर अजय पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें