फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Aug 2026 01:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंगीसापुर-बीबापुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार सुबह शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के बीबापुर से मुंगीसापुर जा रहे युवक की मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद बुधवार सुबह परिजनों ने शव को मुंगीसापुर-बीबापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन

बीबापुर निवासी धीरज कुमार (26) पुत्र सरमन महाराष्ट्र में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते थे। वह चार दिन पूर्व ही गांव आए थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से मुंगीसापुर जा रहे थे। रास्ते में बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

Trending Videos

http://



शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया

गंभीर हालत में परिजन उन्हें अकबरपुर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन बुधवार सुबह नौ बजे के करीब कार्रवाई से संतुष्ट न होने का आरोप लगाते हुए शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। धीरज की मौत से मां शिव देवी, पत्नी शोभा देवी और बच्चों कार्तिक व दामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें