फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ग्राम प्रधान सुमन देवी ने विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार मनोज रावत और भाऊपुर चौकी इंचार्ज अंकित यादव पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में धन्नी के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। महिला के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गजनेर के जरैला निवासी राम औतार की पुत्री पूजा (22) की शादी तीन साल पहले शिवली अहिरानी रैपालपुर गांव निवासी निक्की बाबू से हुई थी। मंगलवार की देर रात घर के अंदर कमरे में धन्नी के सहारे पूजा का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। पूजा का शव देख पति निक्की बाबू घर से भाग गया।
घर में मौजूद सास शांति ने बहू के आत्महत्या करने की बात कही। ग्राम प्रधान सुमन देवी ने विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार मनोज रावत और भाऊपुर चौकी इंचार्ज अंकित यादव पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पर पूजा के पिता राम औतार भी पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप ने बताया कि विवाहिता के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें