फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला की मौत, उर्सला अस्पताल में भर्ती पति की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। बलियापुर गांव में बुधवार को रसोई गैस पर खाना बनाते समय झुलसी महिला की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं, बचाने के दौरान झुलसे पति की हालत गंभीर होने के चलते कानपुर नगर के उर्सला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलपुर के बलियापुर गांव निवासी सफाईकर्मी दिनेश कुमार की पत्नी शीला देवी (35) बुधवार की सुबह रसोई गैस पर खाना बना रही थी। उसी दौरान सिलिंडर लीक होने से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से शीला झुलस गई थी।
वहीं, उसे बचाने में दिनेश भी झुलस गया था। शोर सुनकर दौड़े परिजन व आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां से दोनों को कानपुर नगर के उर्सला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह शीला की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दिनेश की हालत भी गंभीर बनी है। शीला की मौत से सास रानी देवी, ससुर जगदीश, बेटी आकांक्षा बिलख पड़े। कानपुर कोतवाली पुलिस ने शीला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी मंगलपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि झुलसी महिला की मौत होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें