झींझक। परजनी हाल्ट पर मैथा जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ने के दौरान महिला का पैर फिसलने से वह पटरी पर गिर गई। इसी बीच ट्रेन चलने से कटकर महिला की मौत हो गई।
मंगलपुर के राजपुर गांव निवासी गायत्री देवी (59) गुरुवार को मैथा के एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। शिकोहाबाद कानपुर मेमो ट्रेन पकड़ने के लिए गायत्री परजनी हाल्ट पहुंची। बेटे सोनू के अनुसार हाल्ट पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान मां का पैर फिसल गया और वह पटरी पर गिर गईं।
इसी बीच ट्रेन चल दी जिससे पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हुए हादसे में महिला की जान गई है।