फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कानपुर इटावा हाईवे पर बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रायपुर में रविवार की शाम मां को बाइक से लेकर जा रहा युवक की बाइक में पीछे से आयी दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रनियां पीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर के नरिहा गांव निवासी रामबीर सिंह की पत्नी भोला देवी (40) रविवार शाम को बेटे मोहित के साथ बाइक से कानपुर के रामादेवी में रहने वाली बहन रेखा देवी के घर जा रही थीं। कानपुर-इटावा हाईवे पर रायपुर पहुंचने पर पीछे से आयी दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
बाइक अनियंत्रित होने से भोला देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हेलमेट लगाए होने से मोहित गिरने के बाद भी बच गया। टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक भाग निकला। पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

वहां से उसे रनियां पीएचसी रेफर कर दिया गया। रनियां पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी विशाल भसीन ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रनियां चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें