ललपुरवा निवासी धर्मेद्र का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। ललपुरवा बनीपारा गांव निवासी कपड़ा व्यापारी की गांव के ही तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह शौच के लिए गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललपुरवा बनीपारा निवासी ब्रह्म देवी का एकलौता पुत्र धर्मेंद्र नायक (24) सूरत में फेरी लगाकर साड़ी व अन्य कपड़ों का व्यापार करता था। दीपावली के लिए वह एक सप्ताह पूर्व घर आया था।
शनिवार शाम को शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद देर रात तक वापस नहीं आने पर मां को चिंता हुई तो उसने पड़ोसियों को बताया। इसके बाद मां व अन्य ग्रामीण धर्मेंद्र की तलाश कर रहे थे।
रविवार सुबह तालाब में उसका शव उतरता दिखा। बेटे की मौत पर मां रो रो कर बेहाल हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।