फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिंहुरा गांव में नहाते समय ईंट भट्ठे के तालाब में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमराहट थाना के सिंहुरा गांव में एक भट्ठे पर ईंट पथाई के लिए बनाए गए तालाब में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन


हमीरपुर के कस्बा खेड़ा निवासी प्रेमचंद्र परिवार समेत अमराहट के सिंहुरा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। वह ईंट भट्ठा परिसर में ही बनी कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। रविवार को प्रेमचंद्र का बड़ा पुत्र आनंद कुमार (14) तालाब में नहाने की बात कह घर से निकला था।

भट्ठे परिसर में ही ईंट पथाई के लिए खोदे गए तालाब में नहाते समय गहराई में जाने पर वह डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव पानी में उतराता मिला तो मां दीपा, भाई पियूष, बहन रोशनी व चांदनी व पिता फफक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता प्रेमचंद्र ने बताया कि बेटे से बड़ा सहारा था। थानाप्रभारी जीतमल ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें