फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : शराब पीने पर परिजनों ने डांटा तो युवक ने गांव के बाहर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
बेटे की मौत पर बिलखते सुनील के माता-पिता। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। शराब पीने पर परिजनों के डांटने से नाराज युवक ने गांव के बाहर बने समाधि स्थल की छत पर लगे कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंपतपुर गांव निवासी रमेश का बेटा सुनील (26) गांव में हेयर कटिंग का काम करता था। रमेश ने बताया कि सुनील शराब का आदी था। रविवार को वह शराब पीकर घर आया। परिजनों ने त्योहार पर शराब पीकर आने पर आपत्ति जताई, साथ ही उसको डांट दिया।
इससे दुखी सुनील घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसका शव गांव के बाहर बने समाधि स्थल के छत पर लगे कुंडे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें