फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बरौर के हैदरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। हैदरापुर में रविवार देर रात दो पक्षों में झगड़े के बाद युवक का शव गांव में पड़ा मिला। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के हैदरापुर गांव निवासी कमल सिंह के बेटे उत्कर्ष का रविवार की देर रात पड़ोसी से पत्थर फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची तो पिता व पुत्र कहीं चले गए।
इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने आने की बात कहकर लौट गई। कुछ देर बाद गांव में ही उत्कर्ष (24) का शव पड़ा मिला। मृतक के पिता कमल सिंह समेत अन्य परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी पर थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पत्थर फेंके जाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक व पिता मौके पर नहीं मिले थे। बाद में युवक की मौत होने की सूचना मिली। गांव में पुलिस तैनात है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें