15 दिन उपचार के लिए रखा जाएगा
डॉक्टर का कहना है कि नवजात धरती में दबा था। इसके चलते उसका नाम धरती पुत्र रख दिया गया है। डॉ. अवधेश ने बताया कि अभी 15 दिन बच्चे को उपचार के लिए रखा जाएगा। इसके बाद ही आगे कोई फैसला लेंगे। जब से नवजात खेत में दबा मिला है, तब से लेकर अभी तक नीलम बच्चे के साथ ही है।
नवजात लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला
एसएनसीयू में भर्ती बच्चे का हर घंटे नीलम का हाल जान रही है। साथ ही नवजात को लेने के लिए नीलम डीएम आलोक सिंह से मिल चुकी है। जबकि मंगलवार को वह सीएमओ डॉ. एके सिंह के पास पहुंची। इस पर सीएमओ ने प्रोबेशन अधिकारी से फोन में वार्ता की, इसके बाद नीलम को अधिकारी के पास भेज दिया।