फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Sep 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

सीओ तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रामनगर में मंगलवार को एक विवाहिता का शव पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से भाग गए। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता अपने ननदोई के घर में पति के साथ रहती थी।

विज्ञापन

शिवली के रामनगर निवासी संजू अग्निहोत्री की ससुराल कानपुर नगर के सेना निवादा गांव में है। संजू का साला सुमित उनके घर में ही रहता है। सुमित की शादी कन्नौज के हरिजन पुरवा खैरनगर ठठिया निवासी ज्योति (24) के साथ जून 2022 को हुई थी।
सुमित एक निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार की शाम ज्योति का शव घर के निचले हिस्से के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मायके वाले भी सूचना पर पहुंचे और बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता की मां गिरजा देवी, भाई आदित्य, मंजुल, अतुल, बहन रानी, प्रियंका ने ससुरालवालों पर ज्योति की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ तनु उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें