फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़कपाऊ ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ठंडे पड़े अलाव

विज्ञापन
शीत लहर के बीच खरीददारी को बाइक से बाजार जाता परिवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कड़ाके की हाड़ कंपाऊं ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग ठंड से जान बचाने के लिये रजाई में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से गरीब, निराश्रित व बेसहारा लोगों के लिए जलवाए गए अलाव ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह कोहरे के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश स्थानों पर अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अकबरपुर कस्बे में 13 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा नगर पंचायत प्रशासन कर रहा है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए जा सके है। सबसे खराब हालत तो अस्पतालों में है। अकबरपुर कस्बे की सदर सीएचसी में अलाव ठंडा पड़ा है, और मरीज घासफूस एकत्रित कर आग जलाने को मजबूर होते हैं।
हर जगह अलाव जलवाने के दावे प्रशासन कर रहा हैं। रविवार की सुबह कोहरे की घनी धुंध छाई रही। हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम होने पर वाहन फर्राटा भर सके। शाम ढलते ही पारा फिर से नीचे गिरने लगा और लोग घरों में दुबक गए। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नये वर्ष में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

ठंड में ऐसे करें बचाव
सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि शाम के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और गर्म भोजन ही खाएं। दिन के समय गर्म पानी से स्नान करें। शाम के बाद पानी को उबाल कर पिएं। खुले बदन बाहर न निकलें। वृद्ध व बच्चे रात के समय में नहीं घूमें। इसके अलावा परेशानी होने पर डाक्टर से सलाह कर ही दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें