कानपुर देहात। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान बारिश के चलते ठंड में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते शनिवार को जिले के सभी कक्षा आठवीं तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अगर कहीं पर स्कूल खुला पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।