फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बाढ़ प्रभावित लोगों को ऊंचे स्थानों पर बसाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। बाढ़ प्रभावित गांवों के जिन लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है उन्हें जल्द सहायता राशि दिलाएं। इनके लिए ऊंचे पर भूमि चिह्नित की जाए। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परम धाम आश्रम में बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने तेजी से विकास कार्यों को कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हर साल कई गांवों के लोग प्रभावित होते हैं। यहां के लोगों को ऊंचे स्थानों में जगह देकर बसाया जाए। मुआवजे पाने से अभी जो छूटे हैं उनके गांवों में पहुंच कर पड़ताल कराएं और सहायता राशि मुहैया कराएं।
प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव में तेजी से वाटर हेड टैंक का निर्माण कराएं। नवसृजित नगर पंचायत मूसानगर में प्रधानमंत्री पेयजल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन की शिकायत लगातार नगर पंचायत वासियों से मिल रही है।
विज्ञापन

जिसको ठीक कराया जाए। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाए। बैठक में एडीएम जेपी गुप्ता, एसडीएम भोगनीपुर नीलिमा यादव, डीपीआरओ अभिलाष राजपूत, बीडीओ प्रशांत कुमार, अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें