फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कार की टक्कर से बाइक सवार भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत दो की जान गई, नहीं लगाया था हेलमेट

विज्ञापन
डेरापुर मंगलपुर मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त कार व बाइक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। फत्तेपुर गांव में निर्माणाधीन आईटीआई के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं, हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतनियापुर गांव निवासी लालाराम का पुत्र बादशाह (22) किसी काम से गुरुवार को डेरापुर गया था। शाम को वहां से बाइक से घर लौट रहा था। मंगलपुर तिराहे के पास फत्तेपुर निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा (32) ने घर आने के लिए उससे लिफ्ट ली।
रास्ते में फत्तेपुर गांव स्थित निर्माणाधीन आईटीआई के पास मंगलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार व बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। बाइक सवारों की हालत गंभीर देख चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भाजपा के डेरापुर मंडल अध्यक्ष मुनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अनिल शर्मा पार्टी के बूथ अध्यक्ष थे।
वह डेरापुर क्षेत्र में एक स्कूल में नौकरी भी करते थे। गुरुवार को स्कूल से लौटते समय ही हादसा हुआ। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवारों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
हादसे का शिकार हुए बादशाह की शादी तीन महीने पहले बलाई बुजुर्ग गांव निवासी सपना से हुई थी। बादशाह की मौत से सपना के अलावा पिता लालाराम, मां लौंगश्री, भाई सोहन, अरुण, राजा व बहन सरिता का रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोग दुखी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचते रहे। वहीं, अनिल शर्मा अविवाहित थे। उसकी मौत से मां लक्ष्मी देवी, भाई शिवम व पिता बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें