फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मारपीट के मामले में दो भाइयों को एक साल की सजा, अर्थदंड भी लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में दो सगे भाइयों को अदालत ने बुधवार को दोष सिद्ध होने पर एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी व केके सिंह ने बताया कि इंदिरा नगर पुखरायां निवासी रणविजय सिंह ने भोगनीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 13 अक्तूूबर 2000 को वह रामनारायण के चबूतरे पर बैठा था।
उसी समय उधर से टेनरी की मड़ैया निवासी सुनील व उसका भाई सुधीर गुजरा तो उसने उनसे अपने रुपये मांगे। इस पर दोनों भाइयों ने गाली गलौज कर मारपीट की। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अमित मालवीय की अदालत में चल रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुधीर व सुनील को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। सुधीर को दो हजार व सुनील को तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें