फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पुखरायां में सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत, नहीं लगाए थे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे हांसेमऊ गांव के पास मवेशी से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, मुगल रोड पर नोनपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल बहनोई को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना की सूचना पर परिजन बिलख पड़े।
भोगनीपुर क्षेत्र में असेवा निवासी राघवेंद्र ने बताया कि गांव के रामलखन का बेटा अंकित (28) रविवार को बाइक से पुखरायां आ रहा था। कानपुर-झांसी हाईवे पर हांसेमऊ गांव के पास मवेशी से टकराकर वह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, देवराहट थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव निवासी अमरसिंह ने बताया कि बेटा नीरज उर्फ पीलू (30) अपने बहनोई शरद के घर भोगनीपुर क्षेत्र के सिखमापुर गांव गया था।
विज्ञापन

वहां से जीजा और साले बाइक से बउवा गांव किसी कार्य से गए थे। लौटते समय मुगलरोड में नोनापुर मोड़ के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गिरकर दोनों लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने नीरज को मृतघोषित कर दिया। वहीं, शरद को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया। एकलौते पुत्र नीरज की मौत से परिजन बिलख पड़े। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें