फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने पर ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

विज्ञापन
आरोपी विशंभर नाथ बाजपेई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अपशब्द कहने के मामले में पुलिस ने ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रूरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुर्ता पैजामा पहने करीब 60 साल का एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर उन्हें अपशब्द कहते हुए नजर आया।
वीडियो एसपी सुनीति तक पहुंचा तो उन्होंने सर्विलांस टीम के साथ ही पुलिस अफसरों को संबंधित व्यक्ति को खोजने को कहा। सर्विलांस से खोज में अपशब्द कहने वाले की लोकेशन रूरा कस्बे के वार्ड एक में मिली तो पुलिस टीम ने देर रात उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम विशंभर नाथ बाजपेई है। वह ट्यूशन पढ़ाता है। जिस वक्त आरोपी ने मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे थे, उस वक्त उसने शराब पी रखी थी। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें