फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीमारी से होकर परेशान विहिप के जिला संगठन मंत्री ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बीमारी से परेशान होकर लालगांव निवासी व ललितपुर में विहिप के जिला संगठन मंत्री रहे युवक ने बुधवार को कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


रसूलाबाद के लालगांव निवासी प्रेम नारायण तिवारी के परिवार में पत्नी संगीता देवी, पुत्र अंकित उर्फ शिवम, दीपक उर्फ प्रियम (26) व बेटी बेटी राधा है। दीपक ललितपुर जिले में विहिप के संगठन मंत्री पद का काम देखता था।

पिता प्रेमनारायण के अनुसार करीब तीन माह पहले मानसिक बीमारी के चलते दीपक लालगांव स्थित घर में रहने लगा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिजन खेत चले गए तो दीपक ने कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


खेत से घर लौटने पर मां संगीता देवी ने दीपक को फंदे से लटका देखा तो बिलख पड़ीं। सूचना पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने फंदा काटकर दीपक को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विहिप के जिलाध्यक्ष गणेश तिवारी ने बताया कि दीपक ललितपुर में संगठन मंत्री पद पर काम कर रहे थे। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें