फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से टूटा बूम, खड़ी रही जोगबनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे फाटक पर पिकअप की टक्कर लगने से डाउन लाइन की तरफ का गेट टूट गया। इस कारण ढाई घंटे जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेट टूटने से 13 मिनट तक रेल यातायात भी बाधित रहा। आरपीएफ ने पिकअप के चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

झींझक रेलवे फाटक पर गेटमैन रामकुमार ने मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे गेट खोला। कुछ वाहन निकलने के बाद गेटमैन 12:32 बजे फाटक बंद कर रहा था। तभी नहर पुल की तरफ से आए तेज रफ्तार पिकअप चालक ने डाउन लाइन की तरफ के गेट में टक्कर मार दी। इससे गेट टूट गया। इसी दौरान डाउन की जोगबनी एक्सप्रेस आ गई। लोको पायलट ने लाल सिग्नल देख 12:35 बजे ट्रेन को एडवांस सिग्नल के पास रोक लिया। इस दौरान ट्रेन दस मिनट तक खड़ी रही।
गेटमैन ने स्लाइडर गेट लगाकर पटरियों पर होने वाला आवागमन रोका। इसके बाद 12:45 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। गेट टूटने से 13 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। गेट टूटने से झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर क्रासिंग के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची एसएनटी स्टाप ने ढाई घंटे की मशक्कत कर टूटे गेट को हटाकर नया गेट लगाया। इसके बाद 03:02 बजे फाटक खुल सका। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम में फंसे लोग परेशान रहे। कुछ बाइक सवार जान की परवाह किए बिना पटरी पार करते रहे।
विज्ञापन

फाटक पर जाम में फंसे वाहनों में सवार औरंगाबाद के अमित, परजनी के बबलू, शाहपुर के जितेंद्र, झींझक के कुलदीप का कहना है कि लगातार ढाई घंटे तक फाटक न खुलने के कारण दिक्कत हुई। झींझक स्टेशन के प्रभारी अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक का गेट टूटने के कारण 13 मिनट तक अप व डाउन लाइनों का यातायात बाधित रहा था। आरपीएफ के प्रमोद तिवारी ने बताया कि पिकअप चालक जालिम निवासी बिवाईन थाना अकबरपुर को हिरासत में लिया गया है। रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें