फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग से 15 मिनट खड़ी रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रुट पर झींझक रेलवे क्रासिंग के सामने डाउन की बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी गई। इससे 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इस कारण दूरंतो व विक्रमशिला एक्सप्रेस को पीछे रोका गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से बिहार जा रही थी। झींझक रेलवे क्रासिंग के पास शरारतीतत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। इस पर ट्रेन रेलवे फाटक के सामने शाम 06:48 बजे खड़ी हो गई। ट्रेन के गार्ड व लोको पायलट ने चेन पुलिंग ठीक किया। इसके बाद 07:03 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका।
इस दौरान डाउन की दूरंतो एक्सप्रेस होम सिग्नल के पास व विक्रमशिला एक्सप्रेस शाहपुर फाटक के पास खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चेन पुलिंग होने के कारण 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही थी। दूरंतो एक्सप्रेस व विक्रमशिला एक्सप्रेस को पीछे रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें