फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने दो ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोका

विज्ञापन
चेन पुलिंग से झींझक स्टेशन पर खड़ी कालका एक्सप्रेस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली हावड़ा रेल रूट में झींझक रेलवे स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने दो ट्रेनों में चेन पुलिंग करके रोक दिया। इससे कालका एक्सप्रेस पांच मिनट व डुप्लीकेट कालका एक्सप्रेस आठ मिनट खड़ी रही। आरपीएफ ने शरारती तत्वों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की। उपद्रवी पकड़ में नहीं आए। बाद में दोनों ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही कालका एक्सप्रेस झींझक स्टेशन के पास पहुंची। तभी ट्रेन में सवार शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। इस पर ट्रेन 2:10 बजे झींझक स्टेशन पर खड़ी हो गई। कुछ लोग ट्रेन से उतरकर भागने लगेे। आरपीएफ ने पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए।
इसके बाद 2:15 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया जा सका। बुधवार की दोपहर कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही अप की डुप्लीकेट कालका एक्सप्रेस झींझक रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन में सवार शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन दोपहर 2:33 मिनट पर झींझक रेलवे फाटक के पास खड़ी हो गई। 2:41 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। सहायक स्टेशन अधीक्षक झींझक वीके सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग के कारण पांच मिनट कालका एक्सप्रेस व आठ मिनट तक डुप्लीकेट कालका एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें