झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल से ट्रेन प्रवेश करते ही अब हूटर बजेगा। इससे रेल पटरी पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।
झींझक स्टेशन के आस-पास रेल पटरियों को पार करते समय होने वाली ट्रेन से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल अधिकारियों के निर्देश जारी किए हैं। झींझक रेलवे स्टेशन पर एसएनटी स्टाफ ने हूटर लगवाए हैं।
ट्रेन होम सिग्नल में प्रवेश करते ही हूटर बजने लगेगा। यदि कोई भी व्यक्ति रेल पटरियों को पार कर रहा होगा तो वह चौकन्ना होकर पटरी से हट जाएगा। आकस्मिक होने वाली ट्रेन दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सकेगा।
सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया कि फिलहाल दोनों प्लेटफार्मों पर एक-एक हूटर लगाया गया है। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि लोगों की सुरक्षा में हूटर लगाए गए हैं।
तीन दिन फफूंद मेमो रहेगी रद्द
23, 24 व 25 दिसंबर को अप व डाउन की कानपुर फफूंद मेमो रद्द रहेगी। इस बात की जानकारी यातायात निरीक्षक फफूंद बीके मीणा ने दी है।